सुनो बहुजनों साथ चलो अब,
आगे समय हमारा है।
संविधान को हाथ में लेकर,
अब हमने ललकारा है।।
समय निकट है परिवर्तन का,
मिलकर साथ निभाना है।
बहुत सह लिया अत्याचार अब,
जुल्मियों को मिलकर सबक सिखाना है।
ऐ भारत के बहुजानों, बहुत सह लिया अत्याचार ।
कोरेगांव को फिर दोहराना होगा, ना रहेंगे अब लाचार।।
आरक्षण अधिकार हमारा, हमने कीमत चुकाई है।
सदियों तक हमने सही गुलामी,
अब आजादी पाई है।।
सारा बहुजन साथ करेंगे,
कसम आज ये खाई है।
बहुजन योद्धाओं साथ बड़ो अब,
आगे समय हमारा है।।
बाबा साहब के मिशन को पूरा करना है।।
सुनो साथियों मिलकर जोर लगाओ,
अब बहुजनों का शासन लाना है।
सुनो बहुजनों साथ चलो अब,
आगे समय हमारा है।।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
बहुजन चिंतक युवा कवि ~ सोनू निगम सुन्दर
