भीम आर्मी के मुखिया, चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad Ravan), ने आज ओम प्रकाश रैगर की शहादत को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। चंद्रशेखर ने कहा कि “आज छोटे भाई ओम प्रकाश रैगर की शहादत का दिन है, समाज को जगाने के लिए भाई ओमप्रकाश का त्याग समाज भुलाए तो भी नहीं भूला जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि “जो उम्मीदें उसने मुझसे की थी , मैं आखरी सांस तक उसे पूरा करने के लिए लड़ता रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि युवा भाइयों को अपनी जवानी को सामाजिक परिवर्तन के काम में लगाना चाहिए और किसी भी हालात में हार मान कर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।
राजस्थान में भीम आर्मी के साथी कोशिश कर रहे हैं कि फिर से किसी भाई को अपना जीवन समाप्त करने की नौबत न आए।
यह बता दें कि एक साल पहले, ओम प्रकाश रैगर ने आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने अपने सुसाइड नोट में चंद्रशेखर आजाद का नाम लिखकर अपनी व्यथा बताई थी। उन्होंने यह भी लिखा था कि उनका अंतिम संस्कार चंद्रशेखर आजाद रावण भीम आर्मी चीफ करें।
ओम प्रकाश रैगर को याद करते हुए चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad Ravan) ने आज ट्वीट (x) किया और उनके त्याग को याद किया।
