[tta_listen_btn]पत्रकार नोरतराम लोरोली ने बताया – मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी BSP की सुप्रीमो, मायावती जी ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रही हैं। मायावती जी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने आधिकारिक तौर पर घोषित किया है कि मायावती जी मध्य प्रदेश में कुल नौ रैलियां करने जा रही हैं।
पिछले कुछ समय में भी, मायावती जी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो-चार रैलियां की थी, लेकिन इस बार रैलियों की संख्या में वृद्धि हुई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पार्टी ने जानकारी दी है कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, बहन मायावती जी, दिनांक 6, 7, 8, 10 और 14 नवंबर को पांच दिन में बहुजन समाज पार्टी BSP उम्मीदवारों के समर्थन में नौ सभाओं को जन संबोधित करेगी।
रमाकांत पिप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 तारीख को अशोकनगर और निवाड़ी में, 7 तारीख को सागर, दमो और छतरपुर में, 8 तारीख को सतना और रिवा में, 10 तारीख को दतिया और सेवड़ा में और 14 तारीख को भिंड और मुरेना में रैलियां आयोजित होंगी।
इसके अलावा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी मायावती जी की रैलियां होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अपडेट देखते रहें। अब तक की जानकारी में यही है। विचार और सुझाव शेयर करें।
