By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tathagat LIVETathagat LIVETathagat LIVE
  • Home
  • खैरमोडे वॉल्यूम
  • डॉ भदंत आनंद कौशल्या
  • Adsense Disclaimer
  • About Us
Reading: चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने नागपुर की दीक्षाभूमि पहुंचकर नमन किया
Aa
Tathagat LIVETathagat LIVE
Aa
  • Home
  • खैरमोडे वॉल्यूम
  • डॉ भदंत आनंद कौशल्या
  • Adsense Disclaimer
  • About Us
Search
  • Home
  • खैरमोडे वॉल्यूम
  • डॉ भदंत आनंद कौशल्या
  • Adsense Disclaimer
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
Tathagat LIVE > News > राजनीति > चंद्रशेखर आज़ाद रावण > चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने नागपुर की दीक्षाभूमि पहुंचकर नमन किया
राजनीतिचंद्रशेखर आज़ाद रावण

चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने नागपुर की दीक्षाभूमि पहुंचकर नमन किया

Shaktimaan
Last updated: 2023/10/25 at 5:43 PM
Shaktimaan 3 Min Read
Share

नागपुर, महाराष्ट्र – धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस की 67वीं वर्षगांठ पर, चंद्रशेखर आज़ाद रावण नागपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने धम्मं दीक्षा की पवित्र भूमि को नमन किया। इस अवसर पर वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेने के लिए भी उपस्थित रहे। चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने अपने संबोधन में कहा, “हमें बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर उनके अधूरे कामों को पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए।” इस अवसर पर उन्होंने लोगों से धम्म के प्रति समर्पित रहने की अपील भी की और कहा कि यह हमारे जीवन को सही दिशा में मार्गदर्शन करेगा। धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस का महत्व बौद्ध धर्म में बहुत अधिक है, यह वह दिन है जब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया था। इस दिन को बौद्ध समुदाय में बहुत बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

चन्द्रशेखर आज़ाद रावण, इस मौके पर एक पत्रकार से बात करते हुए, बताते हैं कि यह दीक्षाभूमि नागपुर बहुत ही पवित्र है। डॉ आंबेडकर ने जब धम्म का मार्ग अपनाया और करोड़ों लोगों को राह दिखाई, चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने कहा, “मैं आज यहां इस धरती को नमन करने आया हूं।”

चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने संविधान पर खतरे को भी उजागर किया और कहा कि “हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम संविधान को पूर्ण रूप से लागू करवाए।

जब पूछा गया कि उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों नहीं लिया, तो उन्होंने कहा, “आज मेरे पास समय है। यहां मैं राजनीतिक काम करने नहीं आया हूं, बल्कि इस धरती को नमन करने आया हूं। अगर मेरे पास समय कम होता, तो मैं हो सकता वीआईपी लाइन से जाने का आग्रह करता परन्तु मेरे पास समय है और में अपने लोगों से रूबरू होकर मिलना चाहता हूं।”

चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने महाराष्ट्र के बारे में भी बात की और कहा, “महाराष्ट्र से सबको शक्ति मिलती है और बाबा साहेब का अधूरा सपना, बौद्ध धर्म को भारत में पुनः स्थापित करने का था पर वह सपना अब हम सभी को मिलकर इसे पूरा करना है।”

अंत में, चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने कहा, “मैं पहले नमन करूंगा और फिर कुछ कहूंगा।”

Previous Article डॉ. आंबेडकर ने आर. एस. एस को नीचा दिखाने के लिए नागपुर चुना?
Next Article एक्ट्रेस कंगना रनौत एक तीर भी नहीं चला सकीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Newsराजनीतिचंद्रशेखर आज़ाद रावण

चन्द्रशेखर आज़ाद रावण के ट्वीट ने उत्तर प्रदेश सरकार के 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले का किया पर्दाफाश

2 years ago
Newsमायावतीराजनीति

मायावती जी ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का खंडन किया

2 years ago
Newsराजनीति

प्रकाश आंबेडकर – कांग्रेस का दलित वोटों के लिए तेलंगाना में वादा: अन्य राज्यों में क्यों नहीं?

2 years ago
Newsचंद्रशेखर आज़ाद रावण

वर्ल्ड कप 2023: chandrashekhar azad ravan ने Mohammed Shami की प्रशंसा की

3 years ago
Tathagat LIVETathagat LIVE
Follow US
Copyright © 2023 तथागत.LIVE All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?