बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बयान ‘This is not an era of war’ यानी ‘आज का युग युद्ध का नहीं है’, की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिमी नेताओं ने इस बयान की सराहना की, उसी प्रकार गाज़ा युद्ध को लेकर भी भारत को अपने इस स्थिति पर मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है ताकि यह सबको अनुभव हो सके।

युद्ध, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो, आज के ग्लोबल वर्ल्ड में अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था एक-दूसरे पर निर्भर है। यूक्रेन युद्ध जारी है और दुनिया इससे प्रभावित है। इसीलिए, विश्व में कहीं भी नया युद्ध मानवता के लिए कितना विनाशकारी होगा, यह समझना मुश्किल नहीं है।
भारत ने अपनी आजादी के बाद से ही विश्व में शांति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए, और नस्लभेद के खिलाफ गंभीरता और सक्रियता दिखाई है। यह प्रेरणा और शक्ति उसे अपने समतामूलक और मानवतावादी संविधान से मिली है। भारत की यह पहचान दुनिया भर में बनी रहनी चाहिए।
