करिश्माई कांशीराम किताब से 📖 buy now
सच्चाई जो आपको जाननी चाहिए!
साहब कांशीराम -मैंने उत्तर प्रदेश में मुसलमान समाज के लोगों को 86 टिकट दिए, जिसमें सिर्फ 14 मुसलमान विधायक जीते। 24 टिकट ठाकुर समाज के लोगों को दिए, उनमें 14 ठाकुर उम्मीदवार जीते। आज उत्तर प्रदेश में ठाकुर समाज के 14 विधायक बहुजन समाज पार्टी से हैं, उनमें से 4 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री हैं। इसी तरह, ब्राह्मण समाज के 3 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री हैं। दिग्विजय सिंह, जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं, वे आप लोगों को गुमराह करने के लिए कह रहे होंगे कि “तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो टमाटर चार”। यह मैं नहीं कह रहा हूं, जिसका प्रचार दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह एक तरफ दलित एजेंडा बना कर कह रहे हैं कि उन्हें दलितों का बहुत ख्याल है, और दूसरी तरफ वे ब्राह्मण, ठाकुर और बनियों से कह रहे हैं कि बीएसपी वाले ऐसा कहते हैं, जो मैंने तो सुना नहीं है। लेकिन बरिया जी ( प्रदेश अध्यक्ष ब.स.प ) ने बताया है कि दिग्विजय सिंह ऐसा कहते हैं। जब बरिया जी ने बताया, तो मैंने कहा कि आप उन्हें अभी भी ‘राजा’ कहते हैं। ‘दिग्गी’ को ‘राजा’ इसलिए कहते हैं क्योंकि मैंने पहले उनकी मदद की थी। हमारे लोग अर्जुन सिंह से परेशान थे, इसलिए मैंने कहा कि चलो, इस ‘दिग्गी’ को ‘राजा’ बना दो। लेकिन अब उन्हें उठाकर फेंकना है।
