By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tathagat LIVETathagat LIVETathagat LIVE
  • Home
  • खैरमोडे वॉल्यूम
  • डॉ भदंत आनंद कौशल्या
  • Adsense Disclaimer
  • About Us
Reading: डॉ. आंबेडकर का 16 अक्टूबर 1956 का चंद्रपुर बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह
Aa
Tathagat LIVETathagat LIVE
Aa
  • Home
  • खैरमोडे वॉल्यूम
  • डॉ भदंत आनंद कौशल्या
  • Adsense Disclaimer
  • About Us
Search
  • Home
  • खैरमोडे वॉल्यूम
  • डॉ भदंत आनंद कौशल्या
  • Adsense Disclaimer
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
Tathagat LIVE > प्रत्यक्षदर्शी लिखते हैं > डॉ आंबेडकर > डॉ. आंबेडकर का 16 अक्टूबर 1956 का चंद्रपुर बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह
प्रत्यक्षदर्शी लिखते हैंडॉ आंबेडकरवामनराव गोडबोले

डॉ. आंबेडकर का 16 अक्टूबर 1956 का चंद्रपुर बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह

IronMan
Last updated: 2023/10/31 at 6:07 PM
IronMan 6 Min Read
Share

डॉ. वामनराव गोडबोले की किताब से Buy Now

दूसरे दिन यानी 16 अक्टूबर को सुबह डॉ बाबासाहेब आंबेडकर श्याम होटल से चंद्रपुर जाने के लिए निकले उसे समय चंद्रपुर जाने के लिए पांचो भिक्कु और वलिसिंह भी तैयारी करने लगे थे । डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के ध्यान में यह आया तो उन्होंने मुझे कहा “Go and tell them they are not required these” (जाओ उन्हें कह दो उनकी कहीं कोई जरूरत नहीं है) मैं स्वयं वहां के लोगों को दीक्षा दूंगा ।

आपको पता था? 🤔 नागपुर के बाद, डॉ. आंबेडकर ने दूसरी बुद्ध धम्म की दीक्षा चंद्रपुर में दी थी! ✨🙏 चलो, आपको चंद्रपुर घुमा लाते हैं। pic.twitter.com/8nA8DQqBr3

— Anjul Bamhrolia (@AnjulBamhrolia) October 16, 2023
दीक्षाभूमी, चंद्रपूर

फिर भी वे पांचो भिक्कु चंद्रपुर गए बैरिस्टर खोब्रागडे उन्हें कार से ले गए । डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने चंद्रपुर से दूसरे दिन मुझे तार किया कि मैं दो-चार दिन नागपुर में उसी होटल में रुकूंगा मुझे तुमसे बहुत सी बातें करनी है व्यवस्था करो ।

मैंने श्याम होटल के मालिक से बात की और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के निवास की व्यवस्था की दूसरे दिन यानी 18 अक्टूबर को बाबासाहेब दक्षिण एक्सप्रेस द्वारा चंद्रपुर से नागपुर आए तब मैं उनसे मिलने के लिए स्टेशन पर गया बाबासाहेब ने कहा अरे मैं आज ही रत्तू से पूछा था कि उसने कितने दिन की छुट्टी ली है तो उसने कहा कि वह अवकाश लेकर नहीं आया आपने कहा था चलो तो मैं आ गया । वह सर्विस वाला है इसलिए मैं आज नहीं रहूंगा मैं आज ही फ्लाइट से दिल्ली चला जाऊंगा मैं जो फोटो (गुलाब नागदेवे ने भेंट में दिए वह) अपने साथ ले जाने वाला था । वह तुम अपने ऑफिस में रखना अब मैं सीधे हवाई अड्डे जा रहा हूं ।

मैं डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को लाने के लिए स्टेशन पर कार ले गया था उसी कार से बाबासाहेब, माईसाहेब और रत्तू एयरपोर्ट जाने के लिए निकले इस समय बाबासाहेब ने कार में मुझसे कहा था । “मैं जैसे ही दिल्ली पहुँचूँगा सबसे पहले रत्तू को ऑफिस में छोड़ दूंगा । फिर मैं अपने घर जाऊंगा” ।

हमारे पीछे एक टैक्सी मां प्रह्लाल मेढे और कर्नल बाग के कुछ कार्यकर्ता थे । दिल्ली जाने वाला हवाई जहाज दोपहर 1:00 का था ।

सोनेगांव हवाई अड्डे पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को इंजेक्शन लेना था । उन्हें कोलन वाटर की जरूरत थी इसे लाने के लिए प्रह्लाल मेढे और राम फुलझेले टैक्सी से बर्डी आए । मॉडर्न ड्रग से कोलन वाटर की बोतल लेकर वे शीघ्र हवाई अड्डे पर आए बाबासाहेब ने इंजेक्शन लेने के बाद हवाई अड्डे पर ही भोजन किया (मॉडर्न ड्रग एजेंसी का बिल मेढे ने संभाल कर रखा है)

यहां भी कुछ पत्रकार ने बाबासाहेब से आगे होने वाले धम्मदीक्षा कार्यक्रम के बारे में पूछा समय होते ही होने व्हीलचेयर पर बैठाकर हवाई जहाज तक लेकर आए इस समय बाबासाहेब के हाथ में दीक्षा के समय की काठी थी बाबासाहेब विमान में बैठे तब आकर अधिकारियों ने वह काठी ले ली दोपहर 1:30 बजे बाबासाहेब, माईसाहेब, रत्तू जहाज से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए ।

कुछ देर बाद बाबासाहेब की वह काठी विमानतल के अधिकारियों से मेढे के कार्यकर्ताओं ने प्राप्त कर ली कैसी हमरी – तुमरी अधिकारियों से हुई यह तो मेढे से सुन सकते हो वह काठी तब से मेढे के पास है आज भी लोग उस काठी के दर्शन करने के लिए मेढे के यहां आते हैं ।

Previous Article कौन जात हो भाई ?
Next Article ज्योतिबा फुले का पहला स्कूल मुंबई हाईकोर्ट में शानदार जीत!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

प्रत्यक्षदर्शी लिखते हैं

डॉ आंबेडकर का लोहा सभी को मनाना पड़ा

2 years ago
डॉ आंबेडकरप्रत्यक्षदर्शी लिखते हैं

डॉ आंबेडकर के अनदेखे ओरिजिनल फोटो

2 years ago
भदंत आनंद कौसल्यायनडॉ आंबेडकरNews

मैं अछूत आंबेडकर को संस्कृत नहीं पढ़ाऊंगा

2 years ago
प्रत्यक्षदर्शी लिखते हैंभदंत आनंद कौसल्यायनडॉ आंबेडकर

नाई ने डॉ आंबेडकर के बाल काटने से किया इनकार

2 years ago
Tathagat LIVETathagat LIVE
Follow US
Copyright © 2023 तथागत.LIVE All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?