📖 चांगदेव भवानराव खैरमोडे वॉल्यूम 1 से Buy Now
नागपुर का ही चुनाव क्यों किया गया?

डॉ आंबेडकर ने कहा था कि अधिकांश लोग ने मुझे पूछा कि बाबासाहेब अपने बुद्ध धाम की दीक्षा समारोह के लिए नागपुर का ही चयन क्यों किया । यह समारोहअपने देश के किसी अन्य शहर में क्यों नहीं किया। कुछ लोग मानते हैं कि नागपुर में ही आरएसएस का मुख्यालय है | इसलिए उसकी छाती पर मूंग दलने के लिए ही मैं नागपुर शहर का चयन किया। परंतु यह पूरी तरह असत्य है। इस उद्देश्य से मैं नागपुर शहर का चयन नहीं किया उन्होंने कहा कि मेरा कार्य इतना विशाल है कि मेरे लिए जीवन का एक-एक पल बहुत महत्वपूर्ण है मेरे पास अपनी नाक को खुजला कर दूसरों के लिए अब अपशगुन करने के लिए समय नहीं है
नाग लोगों का शहर नागपुर
नागपुर शहर को चुनने का कारण दूसरा है। जिन लोगों ने बुद्ध इतिहास का अध्ययन किया है उन्हें यह बात समझ में आएगी भारत में नागवंशी लोगों ने ही बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया है। नाग लोग आर्यों के भयंकर शत्रु थे। आर्य एवं अनार्यों में भयंकर युद्ध भी हुए आर्य लोग नाग लोगों का समूल नाश करना चाहते थे। इसके बहुत से प्रमाण पुराणों में मिलते हैं। अगस्त मुनि ने एक नाग की रक्षा की थी। हम लोग उसी नाग के वंशज हैं। जिन लोगों को छल व कपट से पतित बनाया गया था उनके पुनरुत्थान के लिए एक महापुरुष गौतम बुद्ध मिले। वीर नाग लोगों की विशाल आबादी नागपुर के आस पास नाग नदी के किनारे बसी हुई थी। इसलिए इस शहर का नाम नागपुर पड़ा नागपुर शहर से 27 मील दूर बहने वाली नदी का नाम नाग नदी है। इस नदी का नाम भी यहां बसने वाले नाग लोगों के कारण ही पड़ा। इसलिए इस महान शहर नागपुर को इस समारोह के लिए चुना जाना ही प्रमुख कारण है। और कोई दूसरा कारण नहीं किसी अन्य मुद्दे पर हमारा आर.एस.एस से विरोध संभव हो सकता है लेकिन इस समारोह के कारण नहीं।

Nice work ap asehi information dene k liye dhanyavad baba saheb ka .🙏🙏🙏